भागलपुर, मार्च 1 -- भागलपुर। सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा जिले के नौ केंद्रों पर शनिवार को आयोजित की गई। 28 फरवरी को केमेस्ट्री विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10 बजे तक परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा का आयोजन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक हुआ। नवयुग विद्यालय परीक्षा केंद्र से बाहर निकले छात्र दिव्यांशु ने बताया कि फिजिकल केमेस्ट्री के कुछ प्रश्न कठिन थे। वहीं ऑर्गेनिक व इनऑर्गेनिक के प्रश्न आसान थे। 70 नंबर की सब्जेक्टिव परीक्षा के अधिकांश प्रश्नों का जवाब दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...