नई दिल्ली, मई 19 -- CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए एक बेहद जरूरी और राहत भरी खबर सामने आई है । सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन की गई डिजिटल कॉपियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है । बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक सर्कुलर के अनुसार, यह फैसला सीबीएसई की मुख्य वेबसाइट पर आई तकनीकी दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है । सीबीएसई बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परिणाम के बाद मिलने वाली पोस्ट-वेरिफिकेशन सुविधाओं के दौरान सीबीएसई की वेबसाइट पर कुछ तकनीकी समस्याएं आ रही थीं । छात्रों को आवेदन करने के लिए पर्याप्त और उचित समय मिल सके, इसी उद्देश्य से बोर्ड ने अंतिम तिथि को एक दिन के लिए और आगे बढ़ाने का नि...