लातेहार, अप्रैल 16 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10 वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम बुधवार शाम घोषित किया गया,जिसमें बालूमाथ प्रखंड के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रौशन किया। स्थानीय बीएस मेमोरियल एवं ऑक्सफोर्ड विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से उत्कृष्ट सफलता हासिल की। प्रखंड के मो. तय्यब के पुत्र अहमद तैयब ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया और बालूमाथ टॉपर बने। वहीं मोबासिरा परवीन ने 92.2 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। साथ ही साथ रुखसार परवीन 88% लाकर तीसरा स्थान प्राप्त की। अमर उमर ने 87.4 प्रतिशत अंक लाकर चौथा स्थान हासिल किया,जबकि अमन कुमार ने 77.2 प्रतिशत अंक के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया।छात्रों यह भी पढ़ें- केन्द्रीय विद्यालय...