प्रयागराज, फरवरी 17 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। सीबीएसई के प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के अधीन 49 जिलों के कुल 2,95,646 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। प्रयागराज में 29 परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। 10वीं के विद्यार्थियों ने गणित का पेपर दिया, जिसे अधिकांश छात्र-छात्राओं ने सरल बताया। रेखा गणित के अंतर्गत कोण का मान ज्ञात करने वाले प्रश्न आसान रहे, वहीं भिन्न से जुड़े सवाल विद्यार्थियों को पसंद आए। समानांतर रेखाओं पर आधारित तर्कपूर्ण प्रश्नों ने भी छात्रों को उत्साहित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...