संभल, अप्रैल 16 -- सीबीएसई 10वीं के परिणाम में संभल जनपद के मेधावी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। स्कूलों से प्राप्त परिणामों के आधार पर तैयार की गई संभावित टॉप-10 सूची में इस बार बेटियों का दबदबा साफ नजर आ रहा है। टॉप स्थानों पर छात्राओं ने बाजी मारते हुए यह साबित कर दिया कि शिक्षा के क्षेत्र में वे किसी से पीछे नहीं हैं। संभावित सूची के अनुसार बबराला स्थित डीएवी फर्टिलाइजर स्कूल की आयुषी वार्ष्णेय ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर अक्षिता सक्सेना (98.4%) और चंदौसी के एएम वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के सक्षम गुप्ता (98.4%) संयुक्त रूप से रहे। यह भी पढ़ें- सीबीएसई की परीक्षा में चमके मेधावी, सफलता पर खूब दी गई बधाई वहीं असमोली के सेंट एंथोनी स्कूल की अक्स खान ने 98 प...