रुद्रपुर, अप्रैल 15 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित होते ही शहरभर में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया। स्कूलों में बच्चों ने सफलता का जश्न मनाना शुरू कर दिया। विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कई छात्रों ने 98 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर उत्कृष्टता का परिचय दिया। जेपीएस के अंश श्रीवास्तव ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त सफलता परचम लहराया। वहीं डीपीएस के वंश कौशिक 98.8 प्रतिशत, रेनबो पब्लिक स्कूल के सागर रस्तोगी ने 98.4 प्रतिशत, कोलम्बस पब्लिक स्कूल के दिव्यांशु ने 98.4 प्रतिशत और अमेनिटी पब्लिक स्कूल के सोमेश कुमार ने 98.2 प्रतिशत ने भी शानदार प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- पेज वन: सीबीएसई ने रिकार्ड समय में घोषित किए कक्षा 10 के परीक्षा परिण...