अररिया, अप्रैल 21 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। प्रोफेसर कॉलोनी स्थित एसजी टीचिंग सेंटर में सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को 'प्रतिभा सम्मान' से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पठन सामग्री एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। यह सम्मान पंडित रामदेनी तिवारी द्विजदेनी क्लब के अध्यक्ष एवं बाल साहित्यकार हेमंत यादव, संस्थापक बिनोद कुमार तिवारी तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र प्रसाद मंडल द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं में प्रिंस कुमार मंडल,आकांक्षा कुमारी,श्रेया सृष्टि,निधि मिश्रा, अभिमन्यु कुमार,जेवा प्रवीण,यासीन प्रवीण तथा आकाश कुमार साहनी प्रमुख रहे। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष हेमंत यादव और ...