गढ़वा, अप्रैल 16 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। सीबीएसई 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल भवनाथपुर में खुशी की लहर दौड़ गई। इस वर्ष विद्यालय के कुल 130 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल कर शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया। परीक्षा में मयंक राज गुप्ता 96.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बने। वहीं अक्षित द्विवेदी 95.60 प्रतिशत के साथ द्वितीय, कुमार हर्षित 95.40 प्रतिशत के साथ तृतीय, आयुष कुमार पांडेय 93.80 प्रतिशत के साथ चतुर्थ और यशस्वत् द्विवेदी 93.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पंचम स्थान पर रहे। इस अवसर पर प्राचार्य आकाश कुमार सिन्हा ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बधाई दी। यह भी पढ़ें- सीबीएसई दसवीं का परिणाम जारी, बच्चों में खुशी की लहर छात्रों ...