मुंगेर, अप्रैल 17 -- तारापुर,निज संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा बुधवार को घोषित 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में तारापुर के पारामाउंट एकेडमी और शकुनी चौधरी द इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पारामाउंट एकेडमी का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जबकि शकुनी चौधरी द इंटरनेशनल स्कूल का परिणाम 98.5 प्रतिशत दर्ज किया गया। पारामाउंट एकेडमी में ओमी राज ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। सुप्रिया 94 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे, श्वेत ने 93.4 %, कल्याणी 91.6%, सोनाक्षी सुमन 90.2%,सौमिया कुमार सिंह 89.4 %, लक्ष्मी 89.2 %, अपूर्व 88.6% ,शगुन 88.2%,आर्यन 87.6 %अंक के साथ टॉप टेन में रहे। यह भी पढ़ें- सीबीएसई 10वीं परिणाम में पारामाउंट एकेडमी व शकुनी चौधरी द इं...