दरभंगा, फरवरी 16 -- दरभंगा। सीबीएसई 10वीं की परीक्षा भी मंगलवार से आरंभ हो रही है। इस परीक्षा की कोऑर्डिनेटर स्निग्धा स्नेहा ने बताया कि परीक्षा में कुल 6300 परीक्षार्थी आवंटित हैं। कुल नौ परीक्षा केंद्र इस परीक्षा के लिए निर्धारित किए गए हैं। पहले दिन मंगलवार को गणित की परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा का समय सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक निर्धारित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...