भागलपुर, अप्रैल 20 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बीते 15 अप्रैल को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में जिले के 5200 छात्रों ने भागीदारी की थी। इनमें जिले के उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत करीब 90 प्रतिशत है। 500 से अधिक छात्र परीक्षा में उतीर्ण नहीं हो पाए। फेल हुए छात्रों का वर्ष बर्बाद न हो, इसके लिए एक या दो विषय में फेल हुए छात्रों के लिए सीबीएसई मध्य मई से विशेष परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है। परीक्षा में भागीदारी के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। आवेदन की अंतिम तिथि 22 अप्रैल है। यह भी पढ़ें- अंक सुधार परीक्षा के लिए आवेदन का अंतिम दिन आज सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर सुमंत कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत छात्रों का मानसिक तनाव कम करने के लिए यह पहल की गई है। यदि क...