बोकारो, फरवरी 22 -- सीबीएसई की 10वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन शनिवार को जिले के कुल 23 परीक्षा केंद्र में किया गया। सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर व डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. ए एस गंगवार के अनुसार जिले में बनाए गए कुल 23 परीक्षा केन्द्रों पर दूसरे दिन कुल पंजीकृत 9 हजार 776 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। सुबह 9:30 बजे से परीक्षा केंद्र में छात्रों को प्रवेश दिया गया l जिसमें सभी छात्रों को बारी- बारी से जांच भी किया गया। इसके बाद सुबह 10 बजे से सभी छात्रों के बीच उत्तर पुस्तिका का वितरण किया गया। पुन: सुबह 10.30 बजे से अंग्रेजी विषय की परीक्षा शुरू हुई। उन्होंने कहा परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे से कड़ी निगरानी की जा रही है। परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच या अन्य किसी भी इलेक्ट्...