एटा, मई 15 -- सीबीएसई की 10वीं की दूसरी परीक्षा शुक्रवार को जनपद में तीन परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित हुई। परीक्षा में 10वीं के 90 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी परीक्षा शांतिपूर्वक सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में आयोजित कराई गई है। परीक्षा के दौरान कक्षों में आंतरिक सचल दल ने भ्रमण कर नजर रखी। सिटी कोआर्डिनेटर राजीव गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को सीबीएसई 10वीं की दूसरी परीक्षा जनपद में तीन परीक्षा केन्द्र टयूलिप सीनियर सेकेंडरी स्कूल निधौली रोड एटा, असीसी कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल आगरा रोड एटा और जीटी रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुई। परीक्षा में 10वीं के 1398 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 90 अनुपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- सीबीएसई 10वीं की दूसरी परीक्षा में 90 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित परीक्षा में ...