सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी, स्कूलों में जुटे सफल छात्र-छात्राएं
बरेली, अप्रैल 15 -- सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड के नतीजे घोषित कर दिए हैं। घोषणा होते ही बच्चों ने अपने रिजल्ट चेक किए। जीआरएम, एसआर इंटरनेशनल, अल्मा मातेर समेत अन्य स्कूलों में सफल विद्यार्थी जुटे और एक-दूसरे को बधाई दी। बता दें कि सभी विद्यार्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत चेक कर सकते हैं। छात्र अपने रोल नंबर के जरिए आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं। विद्यार्थी अपने रिजल्ट को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। सीबीएसई ने इस बार भी सभी विद्यार्थियों के डीजी लॉकर में पहले रिजल्ट जारी किया है। बता दें कि सीबीएसई ने इस बार 10वीं में दो बार बोर्ड परीक्षा कराने का फैसला किया है। यह भी पढ़ें- CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट जारी, साइंस, आर्ट्स या कॉमर्स चुनने से पहले जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.