लखनऊ, अप्रैल 15 -- बीते वर्ष से इस बेहतर रहा रिजल्ट लखनऊ, कार्यालय संवाददाताकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10 वीं का रिजल्ट बुधवार को जारी हो गया। इस बार लखनऊ रीजन में 91.63 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं। जबकि बीते वर्ष 91 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे। इस बार बीते वर्ष की तुलना में रीजल्ट में सुधार हुआ है। लखनऊ में सीबीएसई 10 वीं के 41 परीक्षा केन्द्रों पर करीब 20 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। 10 वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 11 मार्च के बीच आयोजित हुई थी।लखनऊ के रायबरेली रोड स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल (सीपी सिंह फाउंडेशन) की छात्रा अनवी द्विवेदी और एक अन्य स्कूल की अक्षरा पाण्डेय को मिले 99 फीसदी अंक मिले हैं। यह भी पढ़ें- पेज वन: सीबीएसई ने रिकार्ड समय में घोषित किए कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम वहीं डीपीएस इंदिरानगर की छात...