बस्ती, फरवरी 25 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाएं 17 फरवरी से चल रही हैं। बुधवार को हाईस्कूल की विज्ञान विषय की परीक्षा हो रही है। सीबीएसई से मान्यता प्राप्त कुल 44 स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए जनपद में कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केन्द्रों पर सुबह नौ बजे से ही विद्यार्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। कई विद्यार्थी स्कूली वाहन से तो कई अभिभावकों संग परीक्षा केन्द्र पर पहुंचे। दूसरी परीक्षा में भी रोल नंबर के हिसाब से सीटिंग प्लान चेंज रहा। इसे देखने के बाद छात्रों को सुबह साढ़े नौ बजे से परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश दिया गया। परीक्षा एक पॉली में होने वाली परीक्षा सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक चलेगी। परीक्षार्थियों को प्रवेश-पत्र और स्कूल का पहचान-पत्र...