हल्द्वानी, अप्रैल 16 -- संतोष जोशी हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। सीबीएसई हाईस्कूल के परिणामों में भी छात्राओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। शहर के स्कूलों में पढ़ाई करने वाली 20 से अधिक स्कूलों की छात्राओं ने दबदबा बनाए रखा। वह अपने स्कूलों में सर्वाधिक अंक लाने में सफल रहीं। छात्राओं ने कहा कि मेहनत और समर्पण से हर लक्ष्य को आसानी से हासिल किया जा सकता है।दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल की अरुणधति ने 99.6 फीसदी अंक लाकर स्कूल के साथ ही शहर का मान बढ़ाया। इसके अलावा इंस्पिरेशन स्कूल की छात्रा प्रकृति पांडे, स्वास्त्यायन स्कूल की छात्रा गीतिका, बीरशिबा की संस्कृति अधिकारी, ओरम की दिविशा पांडे, व्हाइट हॉल की अंजलि उपाध्याय, शेमफोर्ड की प्रियांशी बिष्ट, वेंडी सीनियर सेकेंड्री स्कूल की दिव्यांशी, द पेंथन स्कूल की दीपीका बिष्ट, सिथिंया...