अलीगढ़, अप्रैल 27 -- अलीगढ़। इमेज क्लासेज ने सीबीएसई कक्षा-10 बोर्ड परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट परिणाम दर्ज करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया। 150 से अधिक छात्रों ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की, जो संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। टॉप प्रदर्शन करने वालों में रुखसार अली (97.4%) और आमिश हुसैन (97.2%) शामिल हैं। अलबरकात स्कूल की टॉपर आईमा जौहर ने 96.6% अंक प्राप्त किए, जबकि अलीगढ़ पब्लिक स्कूल के टॉपर हमज़ा अहमद ने 96.4% अंक हासिल किए। रिहान और बुशरा ने भी 96.4% अंक प्राप्त किए, वहीं असरा अंजुम ने 95.0% अंक हासिल किए। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में इमेज क्लासेज में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। निदेशक इस सफलता को संस्थान के लिए गर्व का क्षण बताते हुए इसे छात्रों, शिक्षकों और अभिभावक...