नई दिल्ली, फरवरी 10 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता देश में बढ़ रहे साइबर अपराध, डिजीटल प्लेटफॉर्म एवं इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर सीबीएसई अपने स्कूलों में बच्चों को पाठ पढाएगा। इसके लिए फिलहाल छठीं से आठवीं कक्षा तक के लिए पाठ्यक्रम तैयार किया जा रहा है। जबकि 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों को इस पढ़ाई में शामिल होने पर विचार किया जा रहा है। यह जानकारी मंगलवार को आयोजित सेफर इंटरनेट इंडिया समिट में सीबीएसई के सचिव हिमांशु गुप्ता ने दी। हिमांशु गुप्ता ने कार्यक्रम में चल रही चर्चा के दौरान कहा कि देशभर में लगभग 33 हजार स्कूलों में ढाई करोड़ से ज्यादा बच्चे सीबीएसई से पढ़ाई कर रहे हैं। लेकिन किसी को यह जानकारी नहीं है कि इनमें से कितने बच्चे डिजीटल प्लेटफॉर्म पर हैं। आज तेजी से बढ़ रहे डिजीटल प्लेटफॉर्म एवं साइबर अपराध को ध्यान में रखते हुए ब...