नई दिल्ली, फरवरी 10 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। देश में तेजी से बढ़ते साइबर अपराध और डिजिटल प्लेटफॉर्म के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) अब स्कूलों में बच्चों को साइबर सुरक्षा और डिजिटल साक्षरता का पाठ पढ़ाने की तैयारी में है। इसके तहत छठी से आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए विशेष पाठ्यक्रम तैयार किया जा रहा है, जबकि नौवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को भी इस पढ़ाई में शामिल करने पर विचार चल रहा है। यह जानकारी मंगलवार को आयोजित सेफर इंटरनेट इंडिया समिट में सीबीएसई के सचिव हिमांशु गुप्ता ने दी। हिमांशु गुप्ता ने बताया कि देशभर में सीबीएसई से संबद्ध करीब 33 हजार स्कूलों में ढाई करोड़ से अधिक छात्र पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि इनमें से कितने बच्चे डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिय...