चंदौली, मार्च 10 -- पीडीडीयू नगर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में सोमवार को दसवीं और बारहवीं में कुल 52 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे में कड़ी निगरानी के बीच कराई गई। जिला समन्वयक सौमिता चटर्जी ने बताया कि दसवीं में हिंदी म्यूजिक (वोकल) में पंजीकृत नौ में सभी उप​स्थित रहे। वहीं बारहवीं में मैथमेटिक्स में पंजीकृत 1663 में 1611 उप​स्थित रहे जबकि 52 अनुप​स्थित रहे। व्यावहारिक गणित में पंजीकृत 19 में सभी परीक्षार्थी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...