बरेली, अप्रैल 5 -- बरेली,वरिष्ठ संवाददाता। सीबीएसई ने कक्षा तीन से आठ तक कंप्यूटेशनल थिंकिंग (सीटी) और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) का नया पाठयक्रम लागू किया है। यह पाठयक्रम भी नई शिक्षा नीति पॉलिसी 2020 के अनुसार है। शिक्षकों के मुताबिक पाठयक्रम का उद्देश्य छात्रों में तार्किक सोच, समस्या समाधान, रचनातमकता का विकास करना है। एआई रेडी लनर्स तैयार करना, डिजिटल साक्षरता व तकनीक का जिम्मेदार उपयोग सिखाना और नैतिक मूल्यों के साथ आधुनिक तकनीक की समझ विकसित करना है। कुछ इस तरह होगा पाठयक्रमसीटी को गणित एवं अन्य विषयों में एकीकृत किया जाएगा। पजल, खेल, गतिविधियों व वर्कशीट के माध्यम से सीखना मुख्य रहेगा। कक्षा छह से आठ तक में सीटी के साथ एआई की प्रारंभिक जानकारी, प्रोजेक्ट आधारित व वास्तविक जीवन समस्याओं पर आधारित अध्ययन होगा।गोपनीयता, डेटा सुरक्ष...