मेरठ, जून 8 -- मेरठ में सीबीएसई परीक्षा के मूल्यांकन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। रविवार को मेरठ में सामने आए दो मामलों में छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं और जारी मार्कशीट में अंकों के अंतर की शिकायत सामने आई है। यह भी पढ़ें- सीबीएसई मूल्यांकन पर फिर उठे सवाल, कॉपी और मार्कशीट में मिला फर्क मामलों का विवरण आचार्य इंस्टीट्यूट के निदेशक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि पहला मामला शास्त्रीनगर स्थित बालेराम ब्रजभूषण शिशु मंदिर की एक छात्रा से जुड़ा है। छात्रा ने सीबीएसई से अपनी उत्तर पुस्तिका की प्रति प्राप्त की थी। अवलोकन करने पर उसमें दर्ज अंक और बोर्ड द्वारा जारी मार्कशीट में दर्शाए गए अंक अलग-अलग हैं। जानकारी के अनुसार उत्तर पुस्तिका में अंक कम दिखाई दे रहे हैं, जबकि मार्कशीट में अधिक अंक अंकित हैं। यह भी पढ़ें- CBSE: सीबीएसई 12वीं अतिरि...