नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (cbse) स्कूलों में पढ़ रहे 10वीं और 12वीं के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी अपडेट है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 की बोर्ड परीक्षाओं की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और सीबीएसई जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की डेटशीट घोषित करने की तैयारी में है। बोर्ड की पुरानी घोषणा के अनुसार, 10वीं और 12वीं की मुख्य बोर्ड परीक्षाएं फरवरी 2027 से आयोजित की जाएंगी। ऐसे में अब अभ्यर्थी सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर नजर बनाए रखें, जहां टाइम-टेबल की पीडीएफ जल्द ही अपलोड की जाएगी। देश-विदेश के हजारों स्कूलों से लाखों छात्र सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेंगे, जिनकी डेटशीट जल्द जारी होने जा रही है।कब तक जारी हो सकती है डेटशीट? आमतौर पर सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं से लगभग...