औरैया, अप्रैल 15 -- औरैया, संवाददाता। सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा 2026 में बीबीएस स्मृति विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम में बड़ी संख्या में छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की। विद्यालय के छात्र कर्तव्य तिवारी ने 95.6 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अभय प्रताप सिंह ने 95.2 फीसदी, यशवंत सिंह ने 95 फीसदी, विनायक दीक्षित ने 94.8 फीसदी, तन्मय दुबे ने 93.6 फीसदी, सक्षम त्रिपाठी ने 93.4 फीसदी, अलाइका शुक्ला ने 93.2 फीसदी अंक प्राप्त किए।इसी क्रम में अन्वी शुक्ला व रिया सिंह ने 93-93 फीसदी, उज्ज्वल शुक्ला ने 92.4 फीसदी, अदिति, हिमांशु कुमार व सस्मित अवस्थी ने 92.2-92.2 फीसदी, अन्या पांडे ने 91.6 फीसदी, आदित्य सिंह ने 91.4 फीसदी, वेदांश ...