बलरामपुर, फरवरी 27 -- बलरामपुर संवाददाता । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षा के नौवें दिन हाई स्कूल आईटी एवं कंप्यूटर साइंस परीक्षा आयोजित की गई। इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी में एआई प्रश्नों ने छात्रों के दिमाग पर जोर डालने को मजबूर किया। ऑब्जेक्टिव में कंप्यूटर के सूत्र में भी छात्र उलझे रहे। हालांकि प्रश्न पत्र सरल होने की बात छात्रों ने कही। जिले में सीबीएसई से 11 विद्यालय संचालित हैं। इनमें तीन सरकारी केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय एवं जयप्रकाश नारायण सर्वोदय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज हैं। फनी निजी विद्यालय के छात्र तीन केंद्रों पर परीक्षा दे रहे हैं। नौवें दिन परीक्षा के लिए दो केंद्र बनाए गए। सेंट जेवियर्स केंद्र पर हाई स्कूल इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी में 137 में सभी छात्र उपस्थित रहे वही कंप्यूटर साइंस में 125 में शत प्रतिशत ...