बरेली, फरवरी 18 -- केंद्रीय माध्यमिक विद्यालय शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई। पहले दिन 24 केंद्रों में हुई 10वीं की परीक्षा के लिए पंजीकृत 9683 में 9615 ने परीक्षा दी, केवल 68 परीक्षार्थी ही अनुपस्थित रहे। 10वीं कक्षा के छात्रों ने गणित विषय की परीक्षा दी, जिसमें स्टैंडर्ड और बेसिक दोनों पेपर शामिल थे। वहीं, 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए बायोटेक्नोलॉजी तथा शॉर्टहैंड (हिंदी और अंग्रेजी) विषयों की परीक्षा आयोजित की गई। प्रश्न पत्र मिलने के बाद अधिकतर छात्रों के चेहरे पर संतोष दिखा। हालांकि, कुछ सवालों ने विद्यार्थियों को थोड़ी देर के लिए सोचने पर मजबूर किया। सीबीएसई की सिटी कोऑर्डिनेटर ममता सक्सेना ने बताया कि सभी 24 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। परीक्षार्थियों को गहन जांच के बाद ही प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.