भदोही, मई 14 -- भदोही, संवाददाता। सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले के करीब 96 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे। परीक्षा परिणाम आते ही उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त वुडवर्ड पब्लिक स्कूल भदेाही की इशिता गुप्ता जिला टापर बनीं। जबकि 96.4 अंक प्राप्त कर सेंट थाम स्कूल ज्ञानपुर के नवीन कुशवाहा द्वितीय एवं ग्रीन व्यू पब्लिक स्कूल भदोही के छात्र मो. अजमत अंसारी ने 95.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसेर स्थान पर रहीं। मेधावी विद्यार्थियों का शिक्षकों और परिजनों ने मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। सीबीएसई बोर्ड इंटर मीडिएट की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को परिणाम का बेसब्री से इंतजार था। यह भी पढ़ें- सीबीएसई : अदिति और यशिका राणा को मिले 99 फीसदी अंक, स्कूलो...