नई दिल्ली, फरवरी 16 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। देशभर में कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू होने जा रही हैं। इसे लेकर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और संबद्ध स्कूलों ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्रों की गोपनीयता और विशेष जरूरत वाले विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 10 मार्च को समाप्त होंगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं नौ अप्रैल को समाप्त होंगी। कक्षा 10वीं के छात्र मंगलवार को गणित की परीक्षा देंगे, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा चार विषयों जैव प्रौद्योगिकी, उद्यमिता, हिंदी आशुलिपि (शॉर्टहैंड) और अंग्रेजी आशुलिपि के लिए निर्धारित है। सीबीएसई के मुख्य परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज के अनुसार वर्ष ...