फतेहपुर, अप्रैल 15 -- फतेहपुर। सीबीएसई बोर्ड ने बुधवार की देरशाम हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। परिणाम की सूचना पर स्कूल प्रशासन और बच्चे स्कूलों में जमा होने लगे। हाईस्कूल में इस बार सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के छात्र अर्पित सिंह ने 99.0 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में परचम लहराया है। वहीं दूसरे स्थान पर महर्षि विद्या मंदिर सेकेंडरी स्कूल की छात्रर निशिता दीक्षित ने 98.6 प्रतिशत अंक लाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ऐसे ही तीसरे स्थान पर जयपुरिया स्कूल के ही वत्सल्य रस्तोगी ने 98.2 और आरएस एक्सल स्कूल की दिव्या यादव भी 98.2 प्रतिशत अंक लाकर न सिर्फ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया बल्कि अपने विद्यालय और माता पिता का नाम रोशन किया। यह भी पढ़ें- सीबीएसई 10वीं में छात्र-छात्राओं ने दिखाया मेधा का दम स्कूलों में मिठाई खिलाकर जश्न मनाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.