एटा, अप्रैल 15 -- बुधवार शाम को सीबीएसई बोर्ड का 10वीं परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही छात्र-छात्राएं खुशी से उछल पड़े। परीक्षा में जिले के अधिकांश स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है। पास होने के बाद उनके स्कूल, परिवार में खुशी का माहौल बन गया। स्कूल प्रबंधन से छात्र-छात्राओं परीक्षाफल दिखाने की व्यवस्था की। उसके बाद बेहतर अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को मिष्ठान खिलाकर बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में दून पब्लिक स्कूल के छात्र दक्ष यादव ने 99.4 अंक लाकर जिले में टॉप रहे है। साथ ही छात्रा तपस्या 97.6, आराध्या राजपूत ने 97.2 प्रतिशत अंक लाए। यह भी पढ़ें- सीबीएसई दसवीं का परिणाम जारी, बच्चों में खुशी की लहर इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र ...