पीलीभीत, फरवरी 18 -- पीलीभीत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल परीक्षा जिले के साथ परीक्षा केंद्रों पर शुरू हो गई। पहले दिन हाईस्कूल गणित पेपर की परीक्षा संपन्न हुई। पेपर अच्छा आने से परीक्षार्थियों में खुशी का माहौल रहा। पहले दिन 2508 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जनपद के सेंट एलॉयसिस कालेज पीलीभीत, लायंस बाल विद्या मंदिर पीलीभीत, बेनहर पब्लिक स्कूल पीलीभीत, सेंट जोसेफ स्कूल पूरनपुर, स्वामी एजुकेशनल स्कूल पूरनपुर, लकी चिल्ड्रन स्कूल पूरनपुर, मदर्स स्कूल बीसलपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल के 2503 और इंटरमीडिएट के 1721 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। जिले भर के सात परीक्षा केन्द्रों पर सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा शुरू हो गई। पहले दिन सुबह 10:30 बजे से 1:30 तक हाईस्कूल गणित विषय का पेपर हुआ। परीक्...