आजमगढ़, फरवरी 27 -- आजमगढ़, संवाददाता। सीबीएसई बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में शुक्रवार को 79 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा 21 केंद्रों पर सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक हुई। नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर एक-एक आब्जर्वर तैनात किए गए हैं। सिटी कोआर्डिनेटर सपना सिंह ने बताया कि शुक्रवार को दसवी और बारहवीं की परीक्षा 21 केंद्रों पर हुई। परीक्षा किसी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए केंद्रों पर एक-एक आब्जर्वर तैनात किए थे। दसवीं की कंप्यूटर एप्लीकेशन विषय की परीक्षा हुई। जिसमें पंजीकृत 620 में से 618 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दसवी में ही इंफार्मेशन टेक्नालॉजी विषय की परीक्षा हुई। जिसमें पंजीकृत 8732 में से 8656 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 76 परीक्षार्थी अनुस्थित रहे। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.