संभल, फरवरी 18 -- जनपद के 12 परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार से सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई है। पहले दिन हाई स्कूल गणित की परीक्षा से 24 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षार्थी समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए। सघन तलाशी के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष के अंदर जाने दिया गया। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा सुबह 10.30 बजे शुरू हुई, लेकिन परीक्षार्थी करीब एक घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचने शुरू हो गए थे। परीक्षा केंद्र के गेट पर सभी की तलाशी ली जा रही थी। इसके बाद ही परीक्षा कक्षा में जाने दिया जा रहा था। परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जा रही हैं। पहले दिन गणित की परीक्षा से जनपद में 24 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। चन्दौसी के आरआरके में 359 उपस्थित व 10 अनुपस्थित, जीकेएसएस में सभी 127 उपस्थित रहे। सिल्वर एसटी में 292 में उप...