आगरा, फरवरी 17 -- जनपद में मंगलवार से सीबीएसई की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। जिले में बनाए गए तीन केंद्रों पर मंगलवार को हाईस्कूल के गणित विषय का पेपर हुआ। परीक्षा में पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष दो केंद्रों पर ही तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहले दिन परीक्षा के लिए केंद्रों पर पहुंचे परीक्षार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। पहला पेपर अच्छा होने पर केंद्र से बाहर निकलकर परीक्षार्थियों ने खुशी जाहिर की। कासगंज शहर में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए बने केंद्र जेपी पब्लिक एकेडमी पर मंगलवार को हाईस्कूल के 263 परीक्षार्थियों ने गणित विषय की परीक्षा दी। जबकि नदरई स्थित सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल पर भी परीक्षार्थियों ने पेपर दिया। सोरों के एनआर पब्लिक स्कूल में परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए 296 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जबकि यहां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.