गोरखपुर, मई 15 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर सफलता का परचम लहराया है। कई विद्यालयों का परीक्षा परिणाम 90 प्रतिशत से अधिक रहा, जबकि कई स्कूलों ने शत-प्रतिशत सफलता दर्ज की। पीपीगंज स्थित गुरु गोरखनाथ विद्यापीठ का कुल परिणाम 93 प्रतिशत रहा। वाणिज्य वर्ग के हरिओम चौरसिया ने 93 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बिजनेस स्टडीज में 99 और अकाउंटेंसी में 98 अंक हासिल कर नया कीर्तिमान बनाया। यह भी पढ़ें- डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल 8बी के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन विद्यालयों के परिणाम चौरीचौरा के सेन्ट्रल एकेडमी में सिद्धिक मौर्या ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया। आदित्य पब्लिक स्कूल झंगहा का परीक...