हापुड़, फरवरी 28 -- जनपद हापुड़ में सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं जारी हैं। शनिवार को जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों ने केमिस्ट्री विषय का पेपर दिया। परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की जद में हुई। जिले में सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 12 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं। इनमें रोजाना सैकड़ों की संख्या में परीक्षार्थी एग्जाम दे रहे हैं। शनिवार को इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों ने केमिस्ट्री विषय का पेपर दिया। पेपर को परीक्षार्थियों ने पढ़कर ध्यानपूर्वक हल किया। सीबीएसई बोर्ड के जिला कोर्डिनेटर एनपी सिंह ने बताया कि जिले के परीक्षा केंद्रों पर बेहतर व्यवस्था बनाकर परीक्षाएं कराई जा रही हैं। परीक्षाएं शांतिपूर्वक चल रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...