आगरा, मार्च 7 -- जनपद में चल रहीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के तहत शनिवार को हाईस्कूल का सामाजिक विज्ञान विषय का पेपर हुआ। परीक्षा को लेकर विद्यालय प्रशासन ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित कर ली थीं। विद्यालय परिसर में सुबह नौ बजे से 10 बजे तक परीक्षार्थियों का विद्यालय परिवार ने स्वागत किया गया। तलाशी लेने के बाद परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थियों का प्रवेश कराया। शहर के जेपी पब्लिक एकेडमी में बने परीक्षा केंद्र पर कुल 263 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से सभी परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। सोरों के एनआर पब्लिक स्कूल में बने केंद्र पर 296 विद्यार्थियों का पंजीकरण था, जिनमें से 293 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा समाप्त होने के बाद विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।...