लखीमपुरखीरी, जुलाई 29 -- ग्रीन फील्ड एकेडमी, बालूडीह के तत्वावधान में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर फोर वॉलीबॉल प्रतियोगिता बालिका वर्ग का मंगलवार को भव्य शुभारम्भ हुआ। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आई सीबीएसई संबद्ध विद्यालयों की अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 वर्ग की टीमें उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर रही हैं। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों और अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में युवराज दत्त महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य द्वारका नाथ मालपानी उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। यह भी पढ़ें- अंडर 17 में लखनऊ, अंडर 19 में फर्रूखाबाद विजेता मुख्य अतिथि डॉ. ...