रुद्रपुर, अगस्त 28 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर इकोटेक-11 स्थित उमा पब्लिक स्कूल में चल रही सात दिवसीय सीबीएसई फुटबॉल क्लस्टर चैंपियनशिप-2026 का गुरुवार को रोमांचक फाइनल मुकाबलों के साथ समापन हो गया। प्रतियोगिता के तीनों आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिता में एमेनिटी पब्लिक स्कूल रुद्रपुर और एस्टर पब्लिक स्कूल का दबदबा रहा।

प्रतियोगिता के परिणाम अंडर-14 वर्ग के सेमीफाइनल में एमेनिटी पब्लिक स्कूल रुद्रपुर ने सोमरविल स्कूल ग्रेटर नोएडा को 6-0 से शिकस्त दी। वहीं दूसरे मुकाबले में पैसिफिक वर्ल्ड स्कूल को 4-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर-17 वर्ग में एमेनिटी पब्लिक स्कूल ने आर्मी पब्लिक स्कूल को 2-0 से हराया, जबकि एस्टर पब्लिक स्कूल डेल्टा-2 न...