बगहा, मई 14 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय आर एल इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 12वीं के छात्रों ने सीबीएसई परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय परिवार में परिणाम घोषित होते ही खुशी का माहौल देखने को मिला। विद्यालय की छात्रा मानसी गोयल ने 89.20% अंक प्राप्त कर विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। आर्यन कुमार मिश्रा 88.8% अंक, अभिनंदन कुमार 84.8 अंक, प्राची गुप्ता 83.8% अंक, नेहा 82% अंक, आयुष राज 79.4% अंक, आर्यन कुमार 78.8% अंक, सताक्षी वर्मा 78.6% अंक, इबरार आलम 78.4% अंक, और तेजस कुमार 77.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय के निदेशक डॉक्टर बृजेश कुशवाहा, सचिव ई राकेश कुमार, प्राचार्य डीके सिंह, समन्वयक आर आर पिल्लई, प्रबंधक रंजीत कुमार ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सफलता निरंतर मेहनत, अनुशासन ...