सीबीएसई पूरक परीक्षा में 644 में से 23 रहे अनुपस्थित
संभल, जुलाई 28 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की पूरक परीक्षा-2026 जनपद संभल में मंगलवार को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो गई। परीक्षा के लिए बनाए गए दोनों केंद्रों पर सीबीएसई के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया गया। परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों (यूएफएम) का एक भी मामला सामने नहीं आया। सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर मनीष पंवार ने बताया कि जनपद में परीक्षा के लिए बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, संभल तथा आर.आर.के. स्कूल, चन्दौसी को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। दोनों केंद्रों पर कुल 644 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 23 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सीबीएसई मुख्यालय, नई दिल्ली की ओर से दोनों केंद्रों पर एक-एक ऑब्जर्वर नियुक्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.