नोएडा, अप्रैल 15 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार शाम 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया। इस वर्ष नोएडा रीजन का परिणाम 87.66 दर्ज किया गया, जो कि पिछले वर्ष 2025 के 89.41 प्रतिशत की तुलना में 1.75 प्रतिशत कम है। नोएडा रीजन में कुल 18 जिले हैं। वहीं, इस वर्ष नोएडा रीजन के परिणाम में चार अंकों की गिरावट आई हैं। पिछले वर्ष देशभर में दसवीं के परिणाम में नोएडा रीजन 16वें स्थान पर था, जो वर्ष 2026 में 20वें स्थान पर पहुंच गया है। इस बार पास प्रतिशत में आई गिरावट का छात्रों के समग्र प्रदर्शन पर भी देखा गया। यह भी पढ़ें- CBSE 10वीं के नतीजों में साउथ का जलवा, त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा ने मारी बाजी; आखिरी पायदान पर ये शहर हालांकि, अधिकांश स्कूलों का परिणाम लगभग शत-प्रतिशत रहा। एमिटी इंटरनेशनल स्कू...