नई दिल्ली, जून 29 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच बोर्ड ने सोमवार को बताया कि सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए प्राप्त 99.7 प्रतिशत आवेदनों के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। शेष 0.3 प्रतिशत आवेदनों के परिणाम भी जल्द जारी कर दिए जाएंगे। यह भी पढ़ें- CBSE और वेदांत में फिर ठनी, री-इवैल्यूएशन के नंबरों पर बवाल, बोर्ड ने बताया झूठा तो छात्र ने पूछा तीखा सवालपरिणाम जारी करने की प्रक्रिया सीबीएसई ने स्पष्ट किया कि इस वर्ष पुनर्मूल्यांकन के नतीजे चरणबद्ध तरीके से जारी किए गए। 21 जून को बोर्ड ने 87 प्रतिशत आवेदनों के परिणाम जारी किए थे। इसके बाद लगातार परिणाम घोषित किए गए और अब लगभग पूरी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बोर्ड ने यह भी बताया कि पिछले वर...