नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने 2027 की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर स्कूलों को एक बार जरूरी अलर्ट भेजा है। बोर्ड ने कहा है कि कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले योग्य छात्रों की सूची यानी लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स (LOC) तय समय सीमा के भीतर जमा कर दें। इसके लिए सामान्य परीक्षा शुल्क के साथ LOC जमा करने की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर है। ऐसे में स्कूलों के पास सूची जमा करने के लिए अब केवल कुछ ही दिन बचे हैं। साथ ही बोर्ड ने ये भी कहा है कि वे छात्रों की जानकारी भरते समय विशेष सावधानी बरतें। छात्रों की जानकारियां जैसे नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम सही होनी चाहिए और उनके विषयों का चयन भी ठीक तरीके से किया जाना चाहिए।बोर्ड ने दिया ये जरूरी निर्देश इसके अलावा, सीबीएसई बोर्ड ने कहा है कि परीक्षा शुल...