नई दिल्ली, मार्च 7 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मध्य पूर्व क्षेत्र में 9, 10 और 11 मार्च 2026 को निर्धारित कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने की घोषणा की है। यह निर्णय क्षेत्र की मौजूदा परिस्थितियों की समीक्षा के बाद छात्रों और विद्यालय समुदाय की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।बोर्ड के अनुसार यह फैसला पहले जारी किए गए 1, 3, 5 और 7 मार्च 2026 के परिपत्रों की निरंतरता में लिया गया है। स्थगित की गई परीक्षाएं बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित होने वाली थीं।बोर्ड ने बताया कि इन परीक्षाओं की नई तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी। साथ ही 12 मार्च 2026 से निर्धारित परीक्षाओं के संबंध में भी स्थिति की समीक्षा 10 मार्च को की जाएगी, जिसके बाद आगे क...