सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों के एलओसी में सुधार का दिया अंतिम मौका
बरेली, नवम्बर 3 -- बरेली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों के लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स (एलओसी) विवरण में संशोधन का अंतिम मौका दिया है। सीबीएसई की सिटी कोआर्डिनेटर ममता सक्सेना ने बताया कि दो से सात नवंबर तक ही इसमें सुधार किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि सीबीएसई द्वारा जारी निर्देशों के मुताबिक, विद्यालय इस अवधि में विद्यार्थियों के नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि, विषयों एवं अन्य व्यक्तिगत विवरणों में आवश्यक सुधार कर सकेंगे। उन्होंने सभी सीबीएसई संबद्ध विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के एलओसी में दर्ज सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच कर लें। यह भी पढ़ें- सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में नाम और जन्म तिथि में गल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.