मेरठ, अप्रैल 11 -- सीबीएसई ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए सीबीएसई गेम्स के आयोजन को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके तहत सभी संबद्ध स्कूलों को खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन व प्रतिभागिता के लिए पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन करनी होगी। ऑफलाइन आवेदन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। महावीर इंटरनेशनल स्कूल के एकेडमिक डायरेक्टर एके दुबे ने बताया कि बोर्ड के अनुसार, खेल प्रतियोगिताएं क्लस्टर, जोनल और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न आयु वर्गों (अंडर-11, 14, 17 और 19) में आयोजित होंगी। स्कूल यदि आयोजन करना चाहते हैं, तो उन्हें ऑनलाइन आवेदन के साथ 3 से 5 मिनट का वीडियो यूट्यूब पर अपलोड करना होगा, जिसमें खेल मैदान, आवास व अन्य सुविधाएं दिखाई जाएंगी।खिलाड़ियों की भागीदारी के लिए भी तीन चरण तय किए गए हैं रजिस्ट्रेशन, "अप्लाई टू पार्टिसिपेट" और आयोजन स्कूल को ईमेल से पु...