नई दिल्ली, अगस्त 18 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केन्द्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) और नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) की विभिन्न शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों के लिए टियर-2 भर्ती परीक्षा के परिणाम मंगलवार को जारी किए। यह परिणाम चरणबद्ध तरीके से जारी किए जा रहे हैं। अभ्यर्थी आवेदन पोर्टल पर लॉगिन कर अपना परिणाम और शॉर्टलिस्टिंग की स्थिति देख सकते हैं।

परिणाम विवरण जारी परिणाम में पीजीटी के असमिया, उर्दू, बंगला, गारो, बायो-टेक्नोलॉजी, मणिपुरी, तमिल और तेलुगु विषय शामिल हैं। वहीं टीजीटी में मराठी, तेलुगु, असमिया, मणिपुरी, उर्दू, बंगला, नेपाली, गुजराती, ओड़िया, कन्नड़, पंजाबी, मलयालम और तमिल के परिणाम घोषित किए गए हैं।

गैर-शिक्षण पदों के परिणाम गैर-शिक्षण पदों में सहायक अभियंता (सिविल), प्रशासनिक अधिक...