सीबीएसई नेशनल तीरंदाजी में शहर के खिलाड़ियों ने जीता रजत
गुड़गांव, सितम्बर 28 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। पानीपत में आयोजित सीबीएसई नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप में सोहना के तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। ताऊ देवीलाल स्टेडियम में खेल विभाग की ओर से संचालित तीरंदाजी खेल नर्सरी के चार खिलाड़ियों ने जीडी गोयंका सिग्नेचर स्कूल, सोहना की ओर से अंडर-19 आयु वर्ग के कंपाउंड राउंड टीम मुकाबले में हिस्सा लिया और दूसरा स्थान हासिल किया। 21 से 27 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में तन्वी जैन, स्वस्ति लोहिया, दीपांशी गैरती और याना यदुवंशी की टीम ने रजत पदक जीता। प्रतियोगिता में देशभर के सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ऐसे में राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में पदक हासिल करना खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।जिला तीरंदाजी प्रशिक्षक भगवत सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.